दुनियाभर में फेसबुक डाउन है। लोगों को लॉगिन करने में मुश्किलें आ रही हैं। लाखों लोगों ने दावा किया है कि वे अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। डेस्कटॉप वर्जन पर काम करने वाले लोग ज्यादा परेशान हैं। ऐप में प्री-लोडेट कंटेंट चल रहा है। डेस्कटॉप यूजर्स को बार-बार एक मैसेज दिख रहा है।
इस मैसेज में लिखा है 'आपका अकाउंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है', कई लोगों ने यह शिकायत एख्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर की है। यह परेशानी फेसबुक की वजह से से ही हो रही है, जिसे ठीक करने की कोशिश मेटा की तरफ से की जा रही है। फेसबुक ने कहा है कि कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि उन्हें परेशानी हो रही है। न तो अकाउंट खुल रहा है और न ही फीड दिख रही है। डाउंडिटेक्टर वेबसाइट ने दावा किया है कि यह परेशानी भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.35 बजे आई है।
क्या मुश्किलें आ रहीं हैं?
लोग लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादतर लोग वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। लॉगिन और फीड ज्यादातर देशों में कॉमन है। अभी तक फेसबुक की मालिक कंपनी मेटा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब तक यह समस्या ठीक हो जाती है।
X पर फेसबुक यूजर्स ने अपनी परेशानी शेयर की है। एक शख्स ने लिखा, 'फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों डाउन हैं। आज मेरे ऐड्स बदलने थे, लेकिन फेसबुक ने ठीक इसी समय डाउन होकर मेरी सारी प्लानिंग खराब कर दी।'
एक यूजर ने लिखा, 'एक्स पर मौका मिल गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन हैं, अब सब यहां आ जाओ।' एक और शख्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि फेसबुक फिर से डाउन? मेटा अब मजाक बन गया है।
एक शख्स ने लिखा, 'सुबह 3 बजे नींद खुल गई। फेसबुक और इंस्टाग्राम वेब पर नहीं खुल रहे। ऐप ठीक है, लेकिन नींद भी खराब हो गई।' एक शख्स ने लिखा, 'हजारों यूजर्स की तरह मैं भी लॉगिन नहीं कर पा रहा। वेबसाइट, फीड सब बंद है। अमेरिका के कई शहरों में समस्या है, शायद टारगेटेड लग रही है।'