logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मियों में AC का बिल कैसे कम करें? 10 टिप्स जो काम बनाएंगे आसान

गर्मियों में AC का बिजली बिल कम करने के लिए तापमान 24 से 26 डिग्री पर रखें और फिल्टर समय पर साफ करते रहें। छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप अपने बिजली के खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे घर का बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आने लगता है। अगर आप AC को सही तरीके से इस्तेमाल करें और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो आप बिजली की काफी बचत कर सकते हैं। गंदे एयर फिल्टर, गलत तापमान, गैस का कम होना, AC की सर्विसिंग न होना, कमरे का बेहतर तरीके से बंद न होना या पुराने AC मॉडल का उपयोग करना बिजली बिल बढ़ने के मुख्य कारण हैं। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप गर्मियों में अपना बिजली का बिल कम रख सकते हैं।

 

1. सही तापमान का चुनना 

 

बिजली बचाने के लिए AC का सबसे सही तापमान 24°C से 26°C के बीच होता है। बहुत से लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC का तापमान 18°C पर सेट कर देते हैं। इससे AC के कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और बिजली भी ज्यादा खर्च होती है। अगर आप इसे 24°C पर चलाएंगे, तो आपको अच्छी कूलिंग भी मिलेगी, बिजली की बचत होगी और AC खराब भी कम होगा।

 

2. एयर फिल्टर की सफाई 

 

AC के अंदर जो फिल्टर लगा होता है, उसे हर 15 से 30 दिनों में जरूर साफ करना चाहिए। अगर फिल्टर पर धूल जमी होगी, तो AC को ठंडी हवा अंदर फेंकने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और वह ज्यादा बिजली खींचेगा। फिल्टर को आप आसानी से सादे पानी से धोकर साफ कर सकते हैं। इससे कूलिंग बेहतर होती है और आपको साफ हवा मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: फॉर्म 16 नहीं मिला तो कैसे भर सकते हैं ITR? जान लीजिए तरीका

 

3. सर्विसिंग की आवश्यकता

 

AC की नियमित सर्विसिंग बहुत जरूरी है। एक अच्छा तकनीशियन सर्विस के दौरान एयर फिल्टर, कूलिंग कॉइल, गैस का दबाव, ड्रेन पाइप और बिजली के तारों की ठीक से जांच करता है। समय पर सर्विसिंग होने से AC अच्छे से काम करता है, बिजली कम खर्च करता है और कमरे को जल्दी ठंडा करता है।

 

4. सीलिंग फैन का उपयोग

 

AC चलाते समय कमरे में सीलिंग फैन को धीमी गति पर जरूर चलाएं। इससे AC की ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी और समान रूप से फैल जाती है। इससे आप AC का तापमान थोड़ा ज्यादा भी रखेंगे, तो भी आपको कमरा ठंडा महसूस होगा। यह तरीका AC के कंप्रेसर पर लोड कम करता है और बिजली की खपत को घटाता है।

 

5. इनवर्टर AC का चुनाव

 

अगर आप नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनवर्टर AC ही लें। इनवर्टर AC सामान्य AC के मुकाबले बहुत कम बिजली खर्च करते हैं। ये कंप्रेसर की स्पीड को कमरे के तापमान के हिसाब से अपने आप बदल लेते हैं। इनवर्टर AC में बिजली की बचत होती है, कूलिंग अच्छी रहती है और चलते समय शोर भी कम होता है।

 

5. कमरे को पूरी तरह बंद रखना

 

अगर कमरे की ठंडी हवा बाहर जाएगी, तो AC को उसे ठंडा करने के लिए लगातार चलना पड़ेगा, जिससे बिजली ज्यादा जलेगी। कमरे के दरवाजे और खिड़कियाँ ठीक से बंद रखें। खिड़कियों के आसपास के गैप को भी सील कर दें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए।

 

6. स्लीप मोड का उपयोग

 

रात को सोते समय AC में स्लीप मोड का बटन दबाना न भूलें। यह मोड रात के दौरान कमरे के तापमान को धीरे-धीरे अपने आप थोड़ा बढ़ा देता है। इससे कंप्रेसर कम चलता है और बिजली की काफी बचत होती है। यह मोड न केवल बिल कम करता है, बल्कि आपको आराम से सोने में भी मदद करता है।

 

7. सीधी धूप से बचाव

 

दोपहर के समय सूरज की सीधी रोशनी कमरा गर्म कर देती है, जिससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए दिन के समय खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करें। आप रिफ्लेक्टिव विंडो फिल्म्स भी लगा सकते हैं। अगर कमरे में धूप नहीं आएगी, तो AC बहुत जल्दी कमरा ठंडा कर देगा।

 

8. रेफ्रिजरेंट गैस की जांच

 

अगर AC में गैस कम हो जाए, तो वह कम ठंडा करेगा और कंप्रेसर लगातार चलता रहेगा। इससे बिजली बहुत ज्यादा खर्च होगी। अगर AC से ठंडी हवा नहीं आ रही, उसमें बर्फ जम रही है, या कूलिंग में बहुत ज्यादा समय लग रहा है तो समझ लीजिए कि गैस चेक करवाने की जरूरत है। सही गैस होने पर AC कम बिजली में भी अच्छी कूलिंग देता है।

 

यह भी पढ़ें: ITR भरते समय पुराना Tax Regime कैसे चुनें? जानिए तरीका

 

9. दूसरी बिजली की चीजें बंद रखें

 

कमरे में चल रहे टीवी, कंप्यूटर, माइक्रोवेव ओवन या प्रेस जैसी चीजें कमरे का तापमान बढ़ा देती हैं। इससे AC को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। काम न होने पर इन सभी बिजली के सामानों को बंद रखें।  

 

10. बिजली बिल का अंदाजा

 

बिजली का बिल आपके AC चलाने के घंटों और कमरे के तापमान पर निर्भर करता है। एक नॉर्मल 1-टन AC अगर रोज 8 घंटे चले, तो वह महीने में लगभग 180 से 250 यूनिट बिजली खर्च करता है, जिसका बिल 1,200 रुपये से 2,000 रुपये के बीच आ सकता है। 1-टन इनवर्टर AC का बिल लगभग 900 रुपये से 1,600 रुपये तक रहता है। 1-टन विंडो AC का बिल 1,500 रुपये से 2,300 रुपये तक जा सकता है।  

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें