logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? आपके हर सवाल का यहां मिलेगा जवाब

आयु्ष्मान कार्ड, हेल्थ इमरजेंसी में आपकी मदद करने वाला स्वास्थ्य बीमा है। कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं, क्या करना होगा, आइए इन सब सवालों का जवाब जानते हैं।

Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड, photo credit- chatgpt

भारत सरकार ने जनकल्याण के लिए देश में कई सारी योजनाएं निकाली है, जिनमें से एक है यह आयुष्मान कार्ड योजना। गरीबों के लिए यह कार्ड किसी मसीहा से कम नहीं है। इस योजना के तहत प्रति परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। योजना के अंतगर्त उनका मुफ्त इलाज हो सकता है। ऐसे में लोगों को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी का होना और इसका लाभ आप कैसे उठा सकते हैं यह सब पता होना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको आयुष्मान कार्ड का क्या है, कौन से लोग इसका पात्र बन सकते हैं, कार्ड कैसे बनवा सकते है, इन सब सवालों का जवाब देंगे। 

आयुष्मान कार्ड 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (PM-JAY) के अंतर्गत जारी किया जाता है। इस योजना का शुभारंभ 25 दिसंबर 2018 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर किया गया था। इस योजना को पहले आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसका नाम बदलकर  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना हो गया है। आयुष्मान कार्ड के जरिए भारत का कोई भी नागरिक मुफ्त में अपना इलाज करवा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ITR भरते समय पुराना Tax Regime कैसे चुनें? जानिए तरीका

आयुष्मान कार्ड क्या है?

यह एक स्वास्थ्य कार्ड होता है जिसकी माध्याम से कोई भी नागरिक सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त और कैशलेस इलाज करा सकता है। इस योजना का लाभ परिवार के सभी सदस्यों को मिलता है। आपको बता दें कि इस कार्ड को 'आयुष्मान गोल्डन कार्ड' के नाम से भी जाना जाता है।

आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं?

  • आयुष्मान कार्ड में लाभार्थी को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा
  • लाभार्थियों को दवाई की लागत, चिकित्सा, टेस्ट आदि मुफ्त में मिलेगी
  • कार्ड की मदद से आप सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं
  • इसमें पहले से मौजूद बीमारियां भी कवर हो सकती हैं
  • कार्ड को भारत के किसी भी राज्य में उपयोग किया जो सकता है

कौन बनवा सकता है?

यह योजना विशेष रुप से उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रुप से कमजोर होते हैं। इसमें ग्रमीण और शहरी क्षेत्र दोनों प्रकार के लोगों को शामिल किया गया है। पात्रता का निर्धारण मुख्यतः SECC 2011 डेटा के आधार पर किया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई उम्र तय नहीं है। भारत का कोई भी उम्र का नागरिक इसे बनवा सकता है। भारत सरकार ने अभी कुछ साल पहले ही 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नियम लागू किया है।

आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना जरुरी है)
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार पहचान (राज्य के अनुसार)

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

कार्ड बनवाने के लिए कोई भी पैसा नहीं लगता। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UPI से LPG तक, 1 जून से लागू हुए बदलाव, जिनका आप पर पड़ेगा असर

ऑनलाइन कैसे बनाएं?

  • Ayushman app डाउनलोड करें
  • मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें
  • अपना आधार नंबर और अन्य जरुरी जानकारी दर्ज करें
  • फिर अपनी पात्रता जांच कर ई-केवाईसी पूरी करें

ऑफलाइन कैसे बनाए?

अपने नजदीकी (CSC Centre) या सरकारी अस्पातल जाएं, वहां ऑपरेटर आपके दस्तावेज की मदद से आपका आयुष्मान कार्ड बना देगा।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें