logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में आज कितने मेट्रो स्टेशन बंद, कहां-कहां है डायवर्जन? सब जान लीजिए

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन आज भी कम से कम शाम के 4 बजे तक बंद रहेंगे। दर्जनों रास्तों पर डायवर्जन लागू है और दिल्ली पुलिस ने समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

6 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

6 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में सोमवार के दिन भी गहमागहमी रहने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बैरिकेडिंग हटाने और इंटरनेट चालू करने का आदेश दिया है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए आज दिल्ली पुलिस से परमिशन मांगने जाने वाले हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने भी एक मार्च का आह्वान किया है। इन सबको ध्यान में रखते हुए सुबह से ही नई दिल्ली इलाके के 6 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। साथ ही, कई सड़कों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने का एलान किया है। जस्टिस सूर्यकांत ने इस मुलाकात से एलान किया है लेकिन कांग्रेस ने अपने समर्थकों को दिल्ली में जुटाने की पूरी तैयारी कर ली है। भारी भीड़ जुटाने लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से भी कांग्रेस समर्थक आ रहे हैं। 

कितने मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 12 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक कुल 6 स्टेशनों के गेट बंद रखने का एलान किया है। 4 बजे के बाद स्थिति में बदलाव हो सकता है। हालांकि, उससे पहले इन स्टेशनों पर एंट्री या एग्जिट नहीं की जा सकेगी। इतनी गनीमत है कि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR में आंधी-बारिश, UP-बिहार समेत बाकी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

 

स्टेशनों के नाम:- राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, पटेल चौक और बाराखंबा रोड।

 

बता दें कि इसमें से राजीव चौक पर ब्लू लाइन और येलो लाइन, केंद्रीय सचिवालय पर यलो लाइन और वायलट लाइन और मंडी हाउस पर पर वायरट लाइन और ब्लू लाइन के लिए ट्रेन बदली जा सकती हैं। बाकी के तीन स्टेशनों यानी जनपथ, पटेल चौक और बाराखंबा रोड पर इंटरचेंज नहीं हैं। ये सभी स्टेशन उसी इलाके में हैं जहां से उतरकर आसानी से राजीव चौक या जंतर-मंतर पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखी गई है।  

कहां-कहां लागू है डायवर्जन?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पिछले कुछ दिनों की तरह ही सोमवार को भी डायवर्डन प्लान और अडवाइजरी जारी कर दी है। इसके मुताबिक, मंडी हाउस और पंचकुइयां गोल चक्कर, गुरु नानक चौक, दीन दयाल उपाध्याय मार्च, नीला गुंबद गोल चक्कर, लोधी रोड फ्लाइओवर, पटेल चौक गोल चक्कर, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और संसद मार्ग जैसे लगभग डेढ़ दर्जन रास्तों की लिस्ट जारी है।

 

यह भी पढ़ें: CJI का मिलने से इनकार, INDIA गठबंधन करेगा मार्च; दिल्ली में हो गई झमाझम बारिश

जरूरत के मुताबिक, इन रास्तों पर ट्रैफिक को आंशिक या पूरी तरह से रोका जा सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाना है तो वे पर्याप्त समय लेकर निकले। साथ ही, यह भी कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में तभी जाएं जब बेहद जरूरी हो वरना इन इलाकों में जाने से बचें।   


और पढ़ें