logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फोन चोरी हो जाए तो IMEI नंबर ब्लॉक कैसे करें? नोट कीजिए टिप्स

फोन चोरी या गुम होने पर भारत सरकार के CEIR पोर्टल के जरिए आप अपने फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करा सकते हैं। इससे फोन का गलत इस्तेमाल रोकने में मदद मिलती है।

Block IMEI NO.

IMEI नंबर को कैसे ब्लॉक करें | Photo Credit: Chat Gpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ बात करने का साधन नहीं है बल्कि बैंकिंग, UPI, फोटो, दस्तावेज और कई जरूरी जानकारियों का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए तो घबराने की बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाना चाहिए। इनमें सबसे जरूरी है फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कराना।

 

इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) हर मोबाइल का एक यूनिक नंबर होता है। अगर इसे ब्लॉक कर दिया जाए तो चोरी हुआ फोन मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। फोन के गलत इस्तेमाल की आशंका काफी कम हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ पीड़ितों को 75 हजार रुपये दे रही सरकार, जारी कर दी पहली किस्त

IMEI कैसे ब्लॉक कराएं?

अगर आपका फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर का SIM ब्लॉक कराएं और नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर Block Lost/Stolen Mobile का विकल्प चुनें। यहां अपना IMEI नंबर, मोबाइल नंबर, फोन की जानकारी और पुलिस शिकायत की डिटेल्स भरकर आवेदन करें। आवेदन जमा होने के बाद आपको एक Request ID मिलेगी जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं। फोन मिलने पर इसी पोर्टल के जरिए IMEI को दोबारा अनब्लॉक कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।

क्या फायदा होगा IMEI ब्लॉक कराने से?

फोन चोरी या गुम होने पर IMEI ब्लॉक कराने से कई बड़े फायदे होते हैं। इससे चोरी हुआ फोन मोबाइल नेटवर्क पर काम नहीं करता जिसके कारण चोर उसका इस्तेमाल कॉल या इंटरनेट के लिए नहीं कर पाता। IMEI ब्लॉक होने के बाद फोन के गलत इस्तेमाल की संभावना भी काफी कम हो जाती है क्योंकि डिवाइस का उपयोग सीमित हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो रिकवरी के लिए तुरंत करें ये काम

 

अगर बाद में फोन मिल जाता है, तो प्रक्रिया के तहत IMEI को दोबारा अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। जिससे उसे फिर से इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा IMEI ब्लॉक करने से पुलिस और CEIR सिस्टम को फोन ट्रैक करने में मदद मिलती है, जिससे फोन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। IMEI ब्लॉक कराने के साथ-साथ अपने SIM कार्ड को भी तुरंत ब्लॉक कराना चाहिए, बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड बदलने चाहिए और जरूरत पड़ने पर Google या Apple अकाउंट से फोन को रिमोटली लॉक या उसका डेटा मिटा देना चाहिए।

Related Topic:#Smart Phone

और पढ़ें