logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पासपोर्ट में एड्रेस चेंज कराने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?

पासपोर्ट में नया एड्रेस अपडेट कराना जरूरी होता है। इसके लिए री-इश्यू के तहत आवेदन करना होता है। तरीका जान लीजिए।

Re- Issue passport

पासपोर्ट में एड्रेस चेंज | संकेतिक तस्वीर

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आपने अपना घर बदल लिया है या किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो गए हैं तो पासपोर्ट में नया एड्रेस अपडेट कराना जरूरी हो सकता है। पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने के लिए आपको नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होता है। इस प्रक्रिया में नए एड्रेस का एड्रेस प्रूफ देना अनिवार्य होता है।

 

पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के दौरान Re-issue of Passport का विकल्प चुनकर एड्रेस चेंज का कारण दर्ज करना होता है। इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट लेकर जरूरी डॉक्यूमेंटस के साथ पहुंचना होता है।

 

यह भी पढ़ें: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

कौन-कौन से डॉक्यूमेंटस जरूरी हैं?

  •  आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  •  बिजली, पानी या गैस का बिल
  •  बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
  •  पोस्टपेड मोबाइल, लैंडलाइन बिल
  •  आयकर विभाग का असेसमेंट ऑर्डर
  •  रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट 
  •  पति/पत्नी का पासपोर्ट यदि एड्रेस एक जैसा हो
  •  सरकारी/पीएसयू/मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र

आवेदन के लिए क्या लेकर जाएं?

पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने के लिए जब आप पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) जाएं तो अपने साथ ये जरूरी डॉक्यूमेंटस जरूर रखें-

  • पुराना ओरिजिनल पासपोर्ट
  • अपॉइंटमेंट रसीद या उसका SMS, ईमेल 
  • नए पते का ओरिजिनल एड्रेस प्रूफ जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल 
  • स्व-प्रमाणित (Self-attested) डॉक्यूमेंटस की फोटोकॉपी
  • अन्य सहायक दस्तावेज यदि आवेदन के दौरान मांगे गए हों जैसे विवाह प्रमाण पत्र, नाम परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज आदि

पासपोर्ट सेवा केंद्र में डॉक्यूमेंटस की जांच के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंटस साथ ले जाना जरूरी होता है। जरूरत पड़ने पर अधिकारी अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स: डेकाथलॉन में मेडल जीतने वाले तेजस्विन शंकर की कहानी क्या है?

क्या पुलिस वेरिफिकेशन होगा?

पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन होगा या नहीं यह आपके आवेदन के प्रकार और मामले की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। सभी मामलों में पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य नहीं होता। यदि केवल एड्रेस बदला गया है और अन्य जानकारी में कोई बदलाव नहीं है तो पासपोर्ट प्राधिकरण उपलब्ध डॉक्यूमेंटस के आधार पर निर्णय लेता है कि पुलिस वेरिफिकेशन की आवश्यकता है या नहीं।

 

कुछ मामलों में पोस्ट-पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट जारी होने के बाद किया जा सकता है। जबकि कुछ मामलों में प्री-पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट जारी होने से पहले हो सकता है। अगर पुलिस वेरिफिकेशन होता है तो स्थानीय पुलिस आपके नए पते पर आकर आपके निवास और डॉक्यूमेंटस को वेरिफाई करती है। आवेदन में दिया गया एड्रेस और डॉक्यूमेंट पूरी तरह सही और अपडेट हों।

कितनी फीस लगेगी ?

पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने के लिए Re-issue of Passport के तहत आवेदन करना होता है। 1 जुलाई 2026 से फीस में कुछ बदलाव किए गए हैं।

  • 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट के लिए 2500 रुपये
  • 60 पेज का सामान्य पासपोर्ट के लिए 3500 रुपये
  • तत्काल के तहत 36 पेज के लिए 5000 रुपये
  • तत्काल के तहत 60 पेज के लिए 6000 रुपये

पासपोर्ट में एड्रेस चेंज कराते समय ध्यान रखें कि सभी डॉक्यूमेंटस में नया पता सही और एक जैसा होना चाहिए। आवेदन में दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंटस में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। डॉक्यूमेंटस को जमा करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें ताकि प्रक्रिया में देरी न हो। एड्रेस बदलने के लिए अलग से कोई विशेष शुल्क नहीं लिया जाता। यह पासपोर्ट री-इश्यू की फीस के अनुसार ही होता है। आवेदन के दौरान आप अपनी आवश्यकता के अनुसार सामान्य या तत्काल सेवा को चुन सकते हैं।

Related Topic:#India passport

और पढ़ें