logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तत्काल टिकट बुक करने में आप भी चूक जाते हैं? अपनाएं ये तरीके

भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट सुविधा उन यात्रियों के लिए है जिनका प्लान आखिर में बनता है। ऐसे ही यात्रियों के लिए तत्काल टिकट होते हैं लेकिन उन्हें बुक कर पाना ही अपने में चुनौती भरा है।

tatkal ticket booking tips

तत्काल टिकट बुकिंग टिप्स, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कभी-कभी लोगों को अचानक यात्रा की योजना बनाने पर कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे तत्काल टिकट की एक बहुत अच्छी सुविधा देता है। तत्काल टिकट की मदद से लोग समय पर अपनी मंजिल पर पहुच जाते हैं लेकिन इस टिकट को बुक करना ही अपने आप में एक चुनौती है। तत्काल की टिकट करने के लिए कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बातें होती हैं जिन्हें जानना आप सबके लिए जरूरी है।

 

तत्काल टिकट एक विशेष प्रकार की बुकिंग सुविधा है जो अंतिम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत यात्रियों को अपने सफर से एक दिन पहले ही टिकट बुक करनी होती है। तत्काल कोटा में सीटें सीमित होती है और इसकी बुकिंग के लिए एक समय निर्धारित होता है। तत्काल में टिकट नियमित टिकट से अधिक की होती है। तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स होते हैं जिन्हेंं फॉलो करने से आपको टिकट जल्दी मिल सकती है।

 

तत्काल टिकट को बुक करना आसान है लेकिन इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का ध्यान रखना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: रेलवे, सेना और SSC की नौकरी चाहिए तो आज ही जान लीजिए सब कुछ

तत्काल टिकट बुकिंग का समय

  • एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है।
  • नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है।

तत्काल टिकट के लिए मास्टर टिप्स

  • IRCTC अकाउंट में पहले से लॉगिन करके रखें।
  • यात्रियों की जानकारी (नाम, उम्र, लिंग आदि) पहले से सेव रखें।
  • तेज इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें।
  • बुकिंग शुरू होने से 5-10 मिनट पहले वेबसाइट या ऐप खोल लें।
  • UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड की जानकारी तैयार रखें।
  • ऑटो-फिल फीचर का उपयोग करें ताकि समय बचे।
  • एक ही समय में कई डिवाइस से लॉगिन न करें, इससे समस्या हो सकती है।
  • ट्रेन नंबर और यात्रा विवरण पहले से नोट करके रखें।

 

यह भी पढ़ें: कैसे मिलता है PM मुद्रा योजना का लोन? आज ही जान लीजिए तरीका

तत्काल टिकट से जुड़े नियम

  • तत्काल टिकट पर सामान्य टिकट से अतिरिक्त शुल्क लगता है।
  • अधिकांश मामलों में तत्काल टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं मिलता।
  • यदि ट्रेन रद्द हो जाए या रेलवे की ओर से टिकट कन्फर्म न हो पाए, तो नियमों के अनुसार रिफंड मिल सकता है।
  • तत्काल कोटा सीमित होता है, इसलिए सीटें कुछ ही मिनटों में भर सकती हैं।
  • एक यूजर आईडी से निर्धारित संख्या में ही तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं।
  • बुकिंग के दौरान दिया गया पहचान पत्र यात्रा के समय साथ रखना जरूरी है।
  • सभी ट्रेनों में तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होता।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें