logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LPG से पेंशन तक, 1 दिसंबर से क्या बदलेगा? बजट पर दिखेगा असर

नवंबर का महीना आज खत्म हो जाएगा और इसके साथ ही कई जरूरी काम करने का लास्ट मौका भी खत्म हो जाएगा। UPS से लेकर LPG की कीमतों तक कई बदलाव होने वाले हैं।

LPG

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इस साल दिसंबर के महीने में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं और इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है। कुछ बदलावों से आपको राहत मिल सकती है तो कुछ आपके लिए सिर दर्द भी बन सकते हैं। कल से शुरू होने वाले महीने में कई बड़े आर्थिक बदलाव भी होने वाले हैं जिनका सीधा असर टैक्सपेयर्स, पेंशनर्स और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। आज नवंबर का आखिरी दिन है तो पेंशन वेरिफिकेशन से लेकर टैक्स डॉक्टयूमेंट जमा करने तक सभी जरूरी काम कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आने वाले दिनों में आपको दिक्कत हो सकती है। 

 

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी UPS में शामिल होने का आपके पास एक लास्ट चांस है। अगर आप UPS में शामिल होना चाहते हैं तो आज ही इसके लिए अप्लाई कर दें, क्योंकि केंद्र सरकार ने UPS में शामिल होने की लास्ट तारीक 30 नवंबर ही निर्धारित की है। अगर आप नेशनल पेंशन स्कीम से UPS में जाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन या अपने नोडल ऑफिसर के जरिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

टैक्स भरने की लास्ट डेट

आज यानी 30 नवंबर तक टैक्सपेयर्स के लिए 30 नवंबर तक कुछ अहम फाइलिंग करना जरूरी है। अक्टूबर महीने में कटे टैक्स की TDS स्टेटमेंट जमा करने की डेडलाइन आज ही है। जिन लोगों पर ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट की जिम्मेदारी है, उन्हें भी आज ही रिटर्न फाइल करना होगा। अगर तय समय में ये काम पूरे नहीं हुए तो जुर्माना लग सकता है या फिर आपको नोटिस का जवाब देना पड़ सकता है। 

पेंशनर्स के लिए अहम डेडलाइन 

सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके कर्मचारियों के लिए आज की तारीख बहुत जरूरी है। पेंशन लेने वालों को लाइफ सर्टिफिकेट आज यानी 30 नवंबर तक जमा करना होगा। लाइफ सर्टिफिकेट पेंशन लेने वालों को हर साल जमा करना होता है। अगर आप लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करेंगे, तो आपकी पेंशन रोक दी जाएगी और पेंशन लेने के लिए आपको बैंक के और सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप बैंक, पोस्ट ऑफिस में जाकर सर्टिफिकेट दे सकते हैं या फिर डिजिटल तरीके जीवन प्रमाण जैसे ऐप का इस्तेमाल करके भी इसे जमा कर सकते हैं। 

LPG की कीमतों में बदलाव

1 दिसंबर से आपके घरों में इस्तेमाल होने वाली कुकिंग गैस यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में भी बदलाव होगा। तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट के ट्रेंड के हिसाब से हर महीने की पहली तारीक को LPG की कीमतें तय करती हैं। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कमी आई थी। इस बार आम लोगों को उम्मीद है कि 1 दिसंबर से LPG सिलेंडर उन्हें कम दाम में मिलेगा। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। 

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें