logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बच्चों के साथ पहली बार कर रहे हैं फ्लाइट सफर, जानें टिकट और सीटिंग के ये नियम 

बच्चों और परिवार के साथ पहली बार फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो टिकट बुकिंग, उम्र और सीट से जुड़े इन जरूरी नियमों को पहले जान लें।

AI generated image of airport

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छोटे बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर करना थोड़ा अलग होता है। टिकट बुक करने से लेकर एयरपोर्ट पर चेक-इन और सीट मिलने तक माता-पिता को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। खासकर 2 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए एयरलाइन के नियम अलग होते हैं। आमतौर पर ऐसे बच्चे को इन्फैंट माना जाता है और उसकी उम्र का सबूत चेक-इन के समय मांगा जा सकता है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज काम आ सकते हैं।

 

बच्चे की उम्र के हिसाब से उसकी सीट का नियम भी बदल जाता है। 2 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए अलग सीट नहीं होती और वह साथ आए बड़े व्यक्ति की गोद में यात्रा करता है। वहीं, 2 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे के लिए अलग सीट और टिकट की जरूरत होती है। बच्चों के साथ यात्रा करते समय जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना और एयरलाइन के नियम चेक कर लेना बेहतर रहता है क्योंकि अलग-अलग एयरलाइन में कुछ नियम अगल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बर्थ सर्टिफिकेट में नाम की स्पेलिंग गलत है? ऐसे कराएं सुधार, जानें आसान तरीका

छोटे बच्चों के साथ फ्लाइट में इन बातों का रखें ध्यान

अगर बच्चा 2 साल से कम उम्र का है तो चेक-इन के समय उसकी उम्र का प्रमाण मांगा जा सकता है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज साथ रखना अच्छा रहता है। टिकट बुक करते समय बच्चे की सही उम्र डालना भी जरूरी है क्योंकि इसी के हिसाब से एयरलाइन बच्चे को इन्फैंट या चाइल्ड की कैटेगरी में रखती है। इसलिए घर से निकलने से पहले बच्चे के जरूरी कागज एक बार जरूर चेक कर लें।

 

2 साल से कम उम्र के बच्चे को आम तौर पर अलग सीट नहीं मिलती और वह साथ यात्रा कर रहे बड़े व्यक्ति की गोद में सफर करता है। वहीं 2 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे के लिए अलग टिकट और सीट की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए इंदिगो में 2 साल से कम उम्र के बच्चे को इन्फैंट और 2 से 12 साल से कम उम्र के बच्चे को चाइल्ड माना जाता है। एक बड़े व्यक्ति के साथ आम तौर पर एक ही इन्फैंट यात्रा कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज कैसे करें? डॉक्यूमेंट्स, फीस और कानूनी समझिए

 

सीट को लेकर भी माता-पिता को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंदिगो की मौजूदा शर्तों के मुताबिक, 12 साल तक के बच्चों को उसी पीएनआर पर यात्रा कर रहे कम से कम एक माता-पिता या साथ आए बड़े व्यक्ति के पास सीट दी जानी चाहिए। छोटे बच्चे के साथ एयरपोर्ट पहुंचने पर सामान और चेक-इन में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए एयरलाइन की बताई गई चेक-इन टाइमिंग का ध्यान रखें। बच्चे के जरूरी दस्तावेज भी पहले से तैयार रखें ताकि एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी न हो।

 

Related Topic:#Utility News#Travel

और पढ़ें