logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पासपोर्ट खो जाए तो सबसे पहले क्या करें? ये हैं जरूरी स्टेप्स

अगर आपका पासपोर्ट खो गया है या चोरी हो गया है तो सबसे पहले संबंधित आधिकारियों को इसकी जानकारी दें। जानिए नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका।

lost passport reissue process

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पासपोर्ट विदेश यात्रा के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। अगर यह कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर सही कदम उठाने से आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि पासपोर्ट खोने की जानकारी जल्द से जल्द पुलिस या पासपोर्ट विभाग को दें ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके।

 

पासपोर्ट किसी भी भारतीय नागिरक की पहचान साबित करने वाला एक अहम दस्तावेज है। इसे बनवाने में समय और कई जरूरी प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका पासपोर्ट कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो चिंता होना आम बात है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहें हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि पासपोर्ट खोने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए और नया पासपोर्ट दोबारा कैसे बनवाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: घर बैठे आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? आसान तरीका जानिए

पासपोर्ट खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?

1. तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं

पासपोर्ट खोने या चोरी होने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस आपको FIR या लॉस्ट रिपोर्ट देगी। इसकी कॉपी संभालकर रखें क्योंकि आगे नए पासपोर्ट के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है। अगर पासपोर्ट विदेश में खोया है तो वहां की स्थानीय पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराना जरूरी है।

2. पासपोर्ट विभाग को जानकारी दें

पुलिस में शिकायत करने के बाद पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खोए हुए पासपोर्ट की जानकारी दें। इससे पुराने पासपोर्ट का गलत इस्तेमाल होने की संभावना कम हो जाती है।

3. जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें

अगर आपके पास पुराने पासपोर्ट की फोटो कॉपी, पासपोर्ट नंबर या उसकी स्कैन कॉपी है तो उसे संभालकर रखें। इससे नया पासपोर्ट बनवाने में आसानी होती है।

 

यह भी पढ़ें: नौकरी बदलने के बाद ऐसे करें PF ट्रांसफर, घर बैठे पूरा होगा काम

पासपोर्ट खोने के बाद नया पासपोर्ट कैसे बनवाएं?

जब पुलिस में शिकायत दर्ज हो जाए और पासपोर्ट विभाग को सूचना दे दी जाए तब आप नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1: ऑनलाइन आवेदन करें

पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर Re-issue of Passport का विकल्प चुनें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 2: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  • आवेदन के दौरान आपको ये दस्तावेज देने होंगे—
  • पुलिस शिकायत (FIR/Lost Report)
  • पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि)
  • पता प्रमाण
  • पुराना पासपोर्ट नंबर (अगर याद हो)
  • अन्य जरूरी दस्तावेज

स्टेप 3: फीस जमा करें

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद तय फीस जमा करें और पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें।

स्टेप 4: दस्तावेजों का सत्यापन

अपॉइंटमेंट वाले दिन सभी ओरिजिनल दस्तावेज लेकर जाएं। वहां आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

स्टेप 5: पुलिस वेरिफिकेशन

कई मामलों में नया पासपोर्ट जारी होने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: गलत UPI ट्रांजैक्शन हो जाए तो घबराएं नहीं, ऐसे वापस पा सकते हैं अपना पैसा

अगर विदेश में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें?

अगर आपका पासपोर्ट विदेश यात्रा के दौरान खो जाता है तो सबसे पहले वहां की स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद नजदीकी इंडियन एम्बेसी या भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate) से संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर आपको  इमरजेंसी सर्टिफिकेट या नया पासपोर्ट जारी किया जा सकता है ताकि आप भारत वापस लौट सकें।

इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें

  • पासपोर्ट का फोटो कॉपी और डिजिटल कॉपी अलग से संभालकर रखें।
  • पासपोर्ट नंबर कहीं नोट करके रखें।
  • पासपोर्ट खोने पर शिकायत करने में देरी न करें।
  • केवल आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल से ही आवेदन करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट को अपने दस्तावेज न दें।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें