आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें बैंकिंग ऐप, UPI, सोशल मीडिया अकाउंट, फोटो, वीडियो और कई जरूरी डॉक्यूमेंट होते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए तो आपकी जरूरी जानकारी और बैंक अकाउंट भी खतरे में पड़ सकते हैं।
समय रहते मोबाइल नंबर और बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित करके आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कोई भी शख्स आपकी निजी जानकारी का इस्तेमाल करके आपको ब्लैकमैल भी कर सकता है। ये हैं कुछ जरूरी काम जो फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले करने चाहिए।
SIM को ब्लॉक कराएं
अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल नेटवर्क कंपनी (Jio, Airtel, Vi या BSNL) के कस्टमर केयर पर कॉल करें और अपना SIM कार्ड ब्लॉक करा दें। ऐसा करने से कोई भी व्यक्ति आपके नंबर का इस्तेमाल करके OTP प्राप्त नहीं कर पाएगा। बाद में आप उसी नंबर का नया SIM भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जींद के बाद और कहां-कहां चल सकती है हाइड्रोजन वाली ट्रेन? देखें संभावित रूट
बैंक और UPI ऐप्स को सुरक्षित करें
अगर आपके फोन में Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी बैंक की मोबाइल ऐप है, तो तुरंत बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें। एक बार के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्श की सेवाओं को बंद करवा दें। साथ ही चेक करें कि कोई आपको बैंक अकाउंट से कोई अननोन ट्रांजैक्शन तो नहीं हुआ है।
लोकेशन पता करने की कोशिश करें
अगर आपके स्मार्ट फोन में पहले से Find My Device या आपके आई फोन में Find My iPhone फीचर स्टार्ट था, तो किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर में अपने अकाउंट को लॉगिन करें। इससे आप फोन की लास्ट लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या फोन का पूरा डेटा उडा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो रिकवरी के लिए तुरंत करें ये काम
अकाउंट पासवर्ड बदलें
फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले अपने Gmail, WhatsApp, Facebook, Instagram, X (Twitter) और अन्य जरूरी अकाउंट के पासवर्ड बदल दें। इससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच नहीं पाएगा। अगर हो सके तो Two-Factor Authentication (2FA) भी स्टार्ट करलें।
पुलिस के पास करें शिकायत
जितनी जल्दी हो सके नजदीकी पुलिस स्टेशन में फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराएं। कंप्लेंट में फोन का मॉडल, रंग, IMEI नंबर और चोरी की जगह व समय की जानकारी दें। कंप्लेंट की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि इसकी जरूरत नया SIM लेने, बीमा क्लेम करने या फोन मिलने की स्थिति में पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: ATM कार्ड चोरी होने पर पहले 1 घंटे में करें ये काम, नहीं होगा नुकसान
भारत सरकार ने चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर जाकर अपने फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करा सकते हैं। इससे चोरी हुआ फोन किसी दूसरे SIM के साथ इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।
अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को तुरंत बता दें कि आपका फोन चोरी हो गया है। अगर आपके नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से कोई अननोन मैसेज, कॉल करके पैसे मांगे तो उस पर भरोसा न करें।