logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2500 देने का था वादा, दिल्ली की महिलाओं के खाते में 1000 ही क्यों आएंगे? समझिए

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिसमें से उनके पास केवल 1000 रुपये आएंगे जबकि 1500 रुपये तीन साल के लिए RD में जमा किए जाएंगे।

AI generated image of women

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब यह सामने आया है कि महिलाओं को पूरे पैसे एक साथ खर्च करने के लिए नहीं मिलेंगे। सरकार ने इस योजना में बचत को बढ़ावा देने के लिए नया नियम तैयार किया है। इसके तहत महिलाओं के खाते में सिर्फ 1000 रुपये ही जमा किए जाएंगे।

 

दिल्ली लक्ष्मी योजना अगले महीने रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त से शुरू हो सकती है। इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि का एक हिस्सा सीधे महिला के बैंक खाते में आएगा जबकि बाकी बची राशि उनके नाम से रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में जमा की जाएगी। इससे महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद मिलने के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत भी हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें: मर गए शख्स के बैंक अकाउंट में जमा पैसा कैसे निकलेगा? जान लीजिए नियम

क्या है नया नियम?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 2500 रुपये में से 1000 रुपये महिला के बैंक खाते में आएंगे जिन्हें वह तुरंत निकालकर अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बाकी बचे 1500 रुपये हर महीने 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में जमा किए जाएंगे। तीन साल पूरे होने के बाद यह पूरी राशि ब्याज के साथ महिलाओं को मिल जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं में बचत की आदत बढ़ेगी और भविष्य के लिए उनके पास अच्छे खासे पैसे भी हो जाएंगे।

दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है?

दिल्ली लक्ष्मी योजना पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से जानी जाती थी। अब दिल्ली सरकार ने इसका नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। इस योजना का उद्देश्य कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। दिल्ली सरकार ने इस योजना को चलाने के लिए साल 2026-27 के बजट में 5,110 करोड़ रुपये अलग रखे हैं। यानी सरकार ने पहले से ही इस योजना पर खर्च करने के लिए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान कर दिया है।

कौन-कौन ले सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • महिला पिछले 10 साल से दिल्ली की निवासी हो।
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
  • एक परिवार से केवल एक ही महिला को लाभ मिलेगा।
  • अगर परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं पात्र हैं तो बड़ी उम्र की महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य पर कोई गंभीर आपराधिक मामला केस नहीं होना चाहिए।
  • जिन परिवारों के पास चार पहिया गाड़ी है या जो पहले से ही सरकारी पेंशन या किसी दूसरी सरकारी योजना से हर महीने आर्थित मदद ले रहें हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मकान मालिक जबरदस्ती घर खाली करवाए तो क्या करें? किराएदार के अधिकार जानिए

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है?

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड

 

 

 


और पढ़ें