logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या सच में दिल्ली ही इंद्रप्रस्थ है?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

लोकप्रिय रूप से पांडवों का किला कहलाने वाला पुराना किला एक ऊंचे टीले पर स्थित है, जिसे संभवतः महाभारत की कहानी के इंद्रप्रस्थ नगर के रूप में चिह्नित किया जाता है। हालांकि, वर्तमान में खड़े प्राचीर और दूसरे भवनों का निर्माण शेर शाह सूरी ने कराया था। यानी अभी वहां जो सरंचना है। शेर शाह सूरी ने दीनपनाह नाम के नगर को ध्वस्त करके उसका  पुनर्निर्माण कराया। दीनपनाह को हुमायूं ने स्थापित किया था। पर्शिया से लौटने के बाद, हुमायूं यहां अपनी मृत्यु तक रहे और ऐसा माना जाता है कि उन्होंने इस दुर्ग के कुछ भागों की मरम्मत और उसका निर्माण करवाया था।

 

यहां आए लोग जब इस पट्टी पर लिखे महाभारत वाले हिस्से को पढ़ते हैं, तो उनके मन में जिज्ञासा जगती है।  जिज्ञासा यह जानने की कि क्या महाभारत की कहानी सच्ची है? और क्या उसकी जड़ें दिल्ली से जुड़ी हैं? पर जैसा कि इस बोर्ड पर ‘संभवत:’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, ये बातें पूरी तरह से प्रमाणित नहीं हो सकी हैं लेकिन दावे तो हैं। इतने गहरे कि दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग उठती रही है। इस मांग को गाहे-बगाहे दिल्ली सरकार भी समर्थन दे रही है तो पहले जड़ें टटोलते हैं यानी कि महाभारत में इंद्रप्रस्थ की क्या कहानी है और उसको दिल्ली के पुराना किला से किसने जोड़ा?

 

 

Ad Banner

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें