लादेन को मारने वाली टीम के कुत्ते की कहानी?
किस्सा
• Dec 27 2025
शेयर करें
अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) को 2010 में अहम जानकारी मिली। पता चला कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर एबटाबाद में एक घर में रह रहा था। लेकिन इसका कोई पक्का सबूत नहीं था। फिर भी, तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑपरेशन की इजाज़त दे दी। ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर को अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन अमेरिकी नेवी सील कमांडो ने किया था। नेवी सील कमांडो की इस टीम में सिर्फ़ इंसान ही नहीं, बल्कि एक जानवर भी था। एक कुत्ता। कॉम्बैट डॉग। जो ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर से पहले भी कई ऑपरेशन्स का हिस्सा रह चुका था। किस्सा के इस एपिसोड में, उसी कॉम्बैट डॉग कायरो की कहानी, जो ओसामा को खत्म करने के मिशन का एक अहम हिस्सा था।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap