logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब में आतंकवाद की नींव रखने वाली डकैती

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

12 फरवरी 1987 को पंजाब पुलिस के अफसरों की वर्दी पहने कुछ लोग लुधियाना के मिलर गंज इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में घुसे, जहां भारी मात्रा में कैश रखा हुआ था। लगभग दो घंटे अंदर बिताने के बाद, वे लोग पैसों से भरे बैग लेकर बाहर निकले और शहर में कहीं गायब हो गए। इस घटना का कथित मास्टरमाइंड पंजाब पुलिस का पूर्व कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह ढिल्लों था, जिसे बाद में सुखा सिपाही और जनरल लाभ सिंह के नाम से जाना गया।

 

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें