logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रदूषण रोकने में फेल दिल्ली सरकार, जानिए कहां हुई फेल

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग की कोशिश की। यानी आर्टिफिशियल बारिश। एक ही दिन में दो बार दिल्ली के आसमान में केमिकल छोड़े गए। IIT कानपुर के साइंटिस्ट्स ने इस पर दिमाग लगाया। पहला केमिकल दोपहर करीब 12:30 बजे गिराया गया। और दावा किया गया कि अगले 15 मिनट से 4 घंटे में बारिश शुरू हो जाएगी। सारा प्रदूषण पानी में बह जाएगा। और दिल्ली का आसमान साफ ​​हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। करीब 3 घंटे बाद, दोपहर करीब 3:30 बजे, फिर से आसमान में केमिकल छोड़े गए। लेकिन फिर भी बारिश नहीं हुई। अब जब एक्सपेरिमेंट फेल होता दिख रहा था, तो पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई। आम आदमी पार्टी इस मौके को भुनाने में जुट गई। लेकिन दिल्ली सरकार का दावा है कि भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन एक्सपेरिमेंट फेल नहीं हुआ। बिना बारिश के भी प्रदूषण कम हुआ है.. तो चलिए। इस वीडियो में, असल में यही जानने की कोशिश करते हैं। अगर बारिश नहीं हुई, तो प्रदूषण कैसे कम हुआ? क्या क्लाउड सीडिंग सच में फेल हो गई?

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें