सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे ओमी वैद्य
वीडियो
• Jul 21 2026
शेयर करें
फिल्म '3 इडियट्स' में चतुर रामलिंगम (साइलेंसर) का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है। NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आंदोलन का समर्थन करते हुए सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। ओमी वैद्य ने अपील की, "मैं नहीं चाहता कि असल जिंदगी के फुंसुक वांगड़ू मर जाएं।" ओमी के अलावा नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल और प्रकाश राज जैसी मशहूर हस्तियों ने भी वांगचुक का समर्थन किया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि रील लाइफ के 'फुंसुख वांगडू' और 'KBC' के होस्ट अब तक खामोश क्यों हैं? देखिए पूरा मामला इस वीडियो में।
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap
