logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बीजेपी नेता पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिरे

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और बीजेपी नेता पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. खबर गांव समाचार के इस एपिसोड में हम समझेंगे कि आखिर पवन सिंह के सिर पर ही ऐसी मुसीबतें क्यों आती हैं. सवाल तब उठे जब उनकी पहली पत्नी, जिन्हें अब वो देवी कहते हैं, ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने दूसरी शादी की और फिर विवाद हुआ. तलाक का केस चल रहा है. उनका नाम अक्षरा सिंह से जुड़ा. फिर अक्षरा ने उन पर मारपीट और गाली-गलौज तक का आरोप लगाया. ये सारे आरोप ऐसे हैं, जिनकी सच्चाई लोगों को नहीं पता. लेकिन ऐसे वीडियो पब्लिक डोमेन में हैं जिनमें वो साथी कलाकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं. इससे ये भी शक पैदा होता है कि आखिर हमेशा पवन सिंह पर ही उंगली क्यों उठती है। अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें। 

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें