logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छपरा जिले में क्यों बंद हो गईं 4 फैक्ट्री? वजह चौंकाने वाली

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

बिहार के छपरा ज़िले का मढ़ौरा कभी फ़ैक्ट्री हब हुआ करता था। किसी ज़माने में यहाँ एक चीनी मिल और एक मॉर्टन फ़ैक्ट्री समेत 4 फ़ैक्ट्री हुआ करती थीं। लेकिन एक-एक करके चारों फ़ैक्ट्री बंद हो गईं। आज सिर्फ़ खंडहर ही बचे हैं। यह सारण लोकसभा सीट का इलाका है। जहाँ से भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से राजद नेता जितेंद्र कुमार राय विधायक हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि स्थानीय नेताओं का इन फ़ैक्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव होने के कारण बिहार में बेरोज़गारी और पलायन के मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। लेकिन बंद फ़ैक्ट्री चर्चा से बाहर हैं। बिहार से आकाश कुमार और मनोज कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए बिहार की जर्जर फ़ैक्ट्री का हाल और सुनिए लोगों का क्या कहना है? अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें