logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BSNL डायरेक्टर के शाही प्रोटोकॉल पर क्या विवाद?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

प्रयागराज में BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जारी हुआ “शाही प्रोटोकॉल” इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। दौरे से पहले जारी ऑफिस ऑर्डर में करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें साहब के आगमन से लेकर ब्रेकफास्ट, लंच, वाहन व्यवस्था, मीटिंग हॉल, यहाँ तक कि तौलिया, शीशा और अंडरगारमेंट तक की व्यवस्था की जिम्मेदारी अलग-अलग अफसरों को सौंपी गई थी। जैसे ही यह आदेश वायरल हुआ, लोगों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। आलोचना बढ़ी तो एक दिन के भीतर ही आदेश रद्द कर दिया गया और प्रस्तावित दौरा भी कैंसिल हो गया।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें