logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CBSE OSM पोर्टल पर साइबर सुरक्षा पर बड़ा सवाल

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर देशभर में नई बहस छिड़ गई है। 19 वर्षीय साइबर सुरक्षा शोधकर्ता निसर्ग अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने OSM से जुड़े एक परीक्षण पोर्टल में कई गंभीर सुरक्षा खामियां खोजीं, जिनके जरिए कथित तौर पर परीक्षकों के अकाउंट और मूल्यांकन संबंधी डेटा तक पहुंच बनाई जा सकती थी। उनके अनुसार हार्डकोडेड पासवर्ड, OTP सत्यापन में कमजोरी और IDOR जैसी खामियां मौजूद थीं। हालांकि CBSE ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि शोधकर्ता द्वारा बताई गई कमजोरियां केवल एक टेस्टिंग वेबसाइट में थीं, वास्तविक मूल्यांकन पोर्टल में नहीं। बोर्ड का कहना है कि छात्रों के अंक और उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ा लाइव सिस्टम सुरक्षित है और उसमें किसी प्रकार की सेंधमारी नहीं हुई। इस विवाद ने डिजिटल शिक्षा ढांचे, साइबर सुरक्षा मानकों और परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Banner

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें