चंपावत रेप केस में आया बड़ा मोड़
वीडियो
• May 12 2026
शेयर करें
उत्तराखंड के चंपावत में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोपों के बाद बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया था। FIR में अग्निवीर, भाजपा नेता और उनके दोस्त पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। मामले के सामने आते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कोर्ट में कहा कि लड़की के साथ कोई गलत घटना नहीं हुई और पूरा मामला साजिश के तहत रचा गया था। पुलिस का दावा है कि लड़की को झूठे आरोप लगाने के लिए बहकाया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap