logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली ब्लास्ट पर पाकिस्तानी मीडिया ने क्या लिखा?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार धमाके को लेकर विदेशी मीडिया से भी रिएक्शन आने लगे हैं। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 अन्य घायल हैं, जिनका LNJP हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वर्ल्ड मीडिया लाल किले में हुए धमाके को प्रमुखता से कवर कर रहा है। अगर हम इस धमाके के बारे में विदेशी मीडिया की बातों से शुरू करें... तो पाकिस्तान से शुरू करते हैं। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन ने लिखा कि हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, 20 घायल हैं और धमाके का कारण अभी पता नहीं चला है। हालांकि, मीडिया से अलग पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर एक अलग ही प्रोपेगैंडा देखने को मिल रहा है। कुछ पाकिस्तानी यूज़र लिख रहे हैं कि यह धमाका खुद भारत ने करवाया था। हैदर हाशमी नाम के एक यूज़र ने दावा किया कि पाकिस्तानी मीडिया ने पहले ही अंदाज़ा लगा लिया था कि धमाका होने वाला है। अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें। 

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें