दिल्ली पुलिस पर 100 करोड़ घोटाले के आरोप
वीडियो
• May 18 2026
तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल
शेयर करें
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल पर लगे गंभीर आरोपों ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इंस्पेक्टर सुभाष यादव और उनकी टीम पर बेगुनाह लोगों के घरों में ड्रग्स प्लांट कर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप है। एक महिला की शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और ट्रैप ऑपरेशन में एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा। इसके बाद एंटी-नारकोटिक्स सेल के दफ्तर से लाखों रुपये नकद बरामद किए गए। अब इस मामले में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap