बच्ची से रेप का दोषी कौन?
वीडियो
• May 18 2026
तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल
शेयर करें
दिल्ली के मोटा सिंह स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले ने राजधानी में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी को जमानत मिलने के बाद विवाद और बढ़ गया। अब दिल्ली पुलिस ने एक दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवी फुटेज समेत कई अहम सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल को कड़ा नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग उठा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap