logo

मूड

ट्रेंडिंग:

40 मिलियन डॉलर के गोल्ड बार संग पूर्व CIA अधिकारी गिरफ्तार

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व वरिष्ठ CIA अधिकारी डेविड रश को FBI ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने सरकारी संपत्ति में शामिल 303 गोल्ड बार, जिनकी कीमत 40 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जा रही है, अपने कब्जे में रख लिए थे। जांच के दौरान वर्जीनिया स्थित उसके घर से 303 एक किलोग्राम के सोने के बिस्कुट, लगभग 20 लाख डॉलर नकद और 35 लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं। जांच एजेंसियों के अनुसार रश ने वर्षों तक अपनी शैक्षणिक और सैन्य योग्यता के बारे में झूठे दावे किए। उसने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां और खुद को अमेरिकी नौसेना का पायलट बताकर सरकारी तंत्र में जगह बनाई थी। CIA की आंतरिक जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद मामला FBI को सौंपा गया। इस घटना ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की भर्ती प्रक्रिया, सुरक्षा मंजूरी और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Banner

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें