169 करोड़ रुपये की रिश्वत और मिल गई IAS की मंजूरी
वीडियो
• Nov 22 2025
शेयर करें
महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी अनिलकुमार खंडेराव पवार पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। ED की जांच में उनके खिलाफ 169 करोड़ रुपये की रिश्वत और कमीशन लेकर 41 अवैध निर्माणों को मंजूरी देने के गंभीर आरोप लगे। ED ने अनिल पवार और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 300.92 करोड़ रुपये के “proceeds of crime” का खुलासा किया, जिसमें से 169 करोड़ रुपये सीधे IAS पवार से जुड़े पाए गए। ED ने उनके घर से 44 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कीं और अनिल पवार को गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने ED की कार्रवाई को “illegal arrest” करार देते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दे दिया। अब अनिल पवार ने सरकार से अपना निलंबन रद्द कर बहाली की मांग की है। कौन हैं IAS अनिल पवार? क्या है यह 169 करोड़ रुपये का रिश्वतखोरी केस? और आखिर किन वजहों से ED का केस कमजोर पड़ गया? जानिए इस वीडियो में पूरी कहानी, शुरुआत से लेकर अब तक।
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap
