logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नेहरू सरकारी पैसे से बाबरी बनवाना चाहते थे?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

क्या जवाहरलाल नेहरू सच में बाबरी मस्जिद को फिर से बनवाने के लिए पब्लिक फंड – मतलब सरकारी पैसा – का इस्तेमाल करना चाहते थे? यह दावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। गुजरात के वडोदरा में एकता रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा: “देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पब्लिक फंड का इस्तेमाल करके बाबरी मस्जिद को फिर से बनवाना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने नेहरू के प्लान को कामयाब नहीं होने दिया।” राजनाथ सिंह के इस बयान से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष इसे पूरी तरह झूठ बता रहा है। कांग्रेस MP इमरान मसूद ने तो सबूत भी मांगे हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं: क्या इतिहास में सच में ऐसा हुआ था? क्या नेहरू सच में सरकारी पैसे से बाबरी मस्जिद को फिर से बनवाना चाहते थे? इसके जवाब में विपक्ष क्या आरोप लगा रहा है? और आइए इन दावों की सच्चाई जानने के लिए देश के कुछ जाने-माने इतिहासकारों से भी बात करते हैं।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें