logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लद्दाख में अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरी घटनाएं

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

लद्दाख के बारे में सोचते ही आपके ज़ेहन में क्या आता है? पहाड़, नदियाँ, पैंगोंग झील का नीला पानी और तारों से भरा आसमान—धरती पर स्वर्ग। लेकिन अब लद्दाख की सूरत बदल गई है। सड़कों पर जली हुई सीआरपीएफ की गाड़ियाँ, जला हुआ भाजपा कार्यालय, सड़कों पर तैनात जवान, सुनसान सड़कें, बिछी कंटीली तारें और लगातार गिरफ्तारियाँ। 24 सितंबर की हिंसा के बाद से लद्दाख में यही माहौल है। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को इस हिंसा के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है और उन्हें गिरफ़्तार करके लेह से 1,527 किलोमीटर दूर जोधपुर की जेल में ले जाया गया है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि 24 सितंबर की हिंसा के बाद से पाँच दिनों में क्या-क्या हुआ है। सोनम वांगचुक पर लगे पाकिस्तानी कनेक्शन या विदेशी फंडिंग के आरोपों पर क्या अपडेट है? सोनम वांगचुक की पत्नी का क्या कहना है? अब तक कितने लोगों को गिरफ़्तार किया गया है? हिंसा में जान गंवाने वालों के बारे में लोग क्या कह रहे हैं और उनके अंतिम संस्कार को लेकर क्या प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं? इस वीडियो मे हर बारीकी जानिए।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें