91 वर्ष की उम्र में उर्दू शायरी के सितारे बशीर बद्र का निधन
वीडियो
• May 29 2026
शेयर करें
उर्दू साहित्य जगत के लिए आज एक बेहद दुखद दिन है। मशहूर शायर और साहित्यकार डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया। अपनी सरल लेकिन गहरी शायरी के लिए पहचाने जाने वाले बशीर बद्र ने प्रेम, इंसानियत, दर्द और उम्मीद को अपने अशआर के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचाया। मेरठ दंगों में अपना घर और वर्षों की साहित्यिक पूंजी खोने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी रचनाओं से नई पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे। "लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में" जैसे उनके कालजयी शेर आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनके निधन के साथ उर्दू शायरी का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया, लेकिन उनकी रचनाएं हमेशा जीवित रहेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap