logo

मूड

ट्रेंडिंग:

E20 पेट्रोल पर मारुति को बड़ा झटका

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार को बर्बाद कर रहा है? छत्तीसगढ़ के रायपुर से देश का पहला ऐसा ऐतिहासिक मामला सामने आया है, जहां Consumer Court (Additional Bench) ने Maruti Suzuki और डीलर को एक बड़ा झटका दिया है. डॉ. प्रेमराज देब्ता ने जून 2024 में Maruti Grand Vitara Strong Hybrid खरीदी थी, लेकिन वह कार E20 कंप्लायंट नहीं थी (जनवरी 2023 मैन्यूफैक्चरिंग). एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के कारण कार बार-बार बंद होने लगी. कोर्ट ने इसे 'सर्विस में कमी' मानते हुए मारुति सुजुकी को 45 दिनों के भीतर नई E20 कंप्लायंट कार, ₹1 लाख मानसिक हर्जाना और ₹10,000 कोर्ट खर्च देने का आदेश दिया है. ऐसा न करने पर ₹20,50,494 (RTO और इंश्योरेंस समेत) और 7% ब्याज देना होगा. पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें!

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें