logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गैंगस्टर की मां को किसने मारा?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके अंगरक्षक की हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला के करीबी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दुश्मन माने जाने वाले बंबीहा गिरोह के तीन शूटरों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। शूटरों ने जग्गू की मां और उसके अंगरक्षक करणवीर को उस समय गोलियों से भून दिया, जब वे घर के बाहर कार में बैठे थे। जग्गू की मां को छह और करणवीर को चार गोलियां लगीं। हमले के बाद शूटरों ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए ऑनलाइन पोस्ट किया कि गोरे बरयाद की हत्या का बदला लेने के लिए करणवीर की हत्या की गई। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनके समूह पर कोई और हमला करने पर और अधिक जवाबी कार्रवाई होगी। बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:45 बजे हत्या की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि करणवीर ही मुख्य निशाना था। करणवीर रात करीब 9:03 बजे जग्गू की मां हरमीत कौर के साथ घर पहुंचा था। कार बाहर खड़ी थी, तभी दो शूटर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिक जानकारी के लिए यह  वीडियो जरूर देखें।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें