logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं भारतीय मूल के वह वकील, जो ट्रंप के संकटमोचन बन गए हैं?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

नील कत्याल. अमेरिका के टॉप वकीलों में से एक. सालों से, वे ट्रंप की पॉलिसी और पॉलिटिक्स के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. इस लड़ाई में एक नया चैप्टर जुड़ गया है. मुद्दा है — टैरिफ. वही टैरिफ जिन्हें ट्रंप प्रसाद की तरह बांटते रहते हैं. U.S. सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ के खिलाफ एक केस चल रहा था. नील कत्याल इस केस में बहस कर रहे थे. केस का फैसला 20 फरवरी, 2026 को आया. कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को गैर-कानूनी घोषित कर दिया और उसे रद्द कर दिया।  यह वीडियो उनके बारे में है — नील कत्याल. वो जिन्होंने ट्रंप को कोर्ट में हराया था. नील कत्याल कौन हैं? भारतीय मूल के यह व्यक्ति अमेरिका में इतने बड़े वकील कैसे बने? वे U.S. डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में ऊंचे पदों पर कैसे पहुंचे? वे बिन लादेन के ड्राइवर का केस U.S. सरकार के खिलाफ लड़कर रातों-रात कैसे मशहूर हो गए? और अब, इस वकील ने ट्रंप के खिलाफ कैसे मोर्चा खोल दिया है? उन्होंने ट्रंप के खिलाफ कितने केस लड़े हैं? इस वीडियो में सब कुछ जानें.

 

 

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें