पंजाब कांग्रेस में फिर छिड़ी अंदरूनी जंग
वीडियो
• Aug 10 2026
शेयर करें
2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान फिर तेज होती दिखाई दे रही है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बढ़ते मतभेदों ने पार्टी के भीतर नेतृत्व, गुटबाजी और जातीय समीकरणों को लेकर बहस बढ़ा दी है। विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और पार्टी के भीतर कथित 'RSS sleeper cells' को लेकर लगाए गए आरोपों ने विवाद को और गहरा कर दिया है। इस बीच राहुल गांधी द्वारा राजा वड़िंग को दिल्ली बुलाए जाने की खबरों ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ाई है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस हाईकमान 2022 जैसी अंदरूनी कलह को दोहराने से रोक पाएगा और क्या पंजाब में पार्टी की एकजुटता 2027 के चुनावी मुकाबले को प्रभावित करेगी?
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap
