logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या है बिहार इलेक्शन में तेजस्वी यादव का प्लान?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है। दोनों गठबंधनों में अलग-अलग दल अपनी-अपनी सुविधानुसार सीटों की माँग करते हुए बयान दे रहे हैं। इससे सवाल उठता है कि क्या दोनों गठबंधनों में सब कुछ ठीक है। जीतन राम मांझी से लेकर कांग्रेस पार्टी तक, सभी अपने-अपने लक्ष्य क्यों साध रहे हैं? और गठबंधन के प्रमुख दल क्यों चिंतित हैं? इससे यह भी पता चलेगा कि चुनाव से पहले दोनों गठबंधनों के समीकरण कैसे बदलेंगे। कांग्रेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रही है? और तेजस्वी यादव के इस बयान का क्या मतलब है कि वे सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? अंत में, एक सवाल उठता है: क्या एनडीए और इंडिया ब्लॉक चुनाव तक उसी रूप में रहेंगे जैसे वे अभी दिख रहे हैं?

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें