logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यमुना दिल्ली के लिए बनी आफत, जानिए क्या हैं दिल्ली के हाल

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर हालात बिगाड़ रहा है। बुधवार शाम तक जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुँच गया, जो 2013 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। बढ़ते पानी का असर अब राहत शिविरों पर भी पड़ रहा है। यमुना बाज़ार इलाके में बनाए गए राहत शिविरों में पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से पहले जिन लोगों को यहाँ लाया गया था, उन्हें अब दूसरी सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे इलाके को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी की, जिसमें चेतावनी दी गई कि आज रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुँच सकता है, जो खतरे के निशान से ऊपर है।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें