logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं संजय यादव, जिनकी वजह से टूट रहा तेजस्वी का परिवार?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यात्रा के लिए एक खूबसूरत बस तैयार की गई है। इसी बस ने राजद के एक धड़े को बेबस कर दिया है। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें तेजस्वी यादव के सिपहसालार और राज्यसभा सांसद संजय यादव बस की मुख्य सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह सीट तेजस्वी यादव के लिए निर्धारित थी। हालाँकि, संजय यादव के बैठने की जगह पर बवाल मच गया है। उनकी बहन रोहिणी आचार्य भी इस हंगामे में शामिल हैं। तो, आज हम संजय यादव पर चर्चा करेंगे। हम बताएंगे कि लालू प्रसाद यादव परिवार के कुछ सदस्य और राजद का एक धड़ा उनसे लगातार क्यों खफा है। हम बताएंगे कि कैसे क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई दोस्ती राजनीति के मैदान तक पहुँच गई है, और क्यों आरोप लगते हैं कि संजय की अनुमति के बिना कोई तेजस्वी यादव के आसपास भी नहीं फटक सकता।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें