logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं IAS तिलो पोटोम? जानिए उनसे जुड़ा विवाद

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

अरुणाचल प्रदेश के AGMUT काडर के IAS अधिकारी तिलो पोटोम, जो दिल्ली सरकार के PWD विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे, को 28 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि IAS तिलो पोटोम और एक अन्य सरकारी अधिकारी ने 19 साल के युवक गॉमचू येकर को नौकरी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। मामला तब सामने आया जब गॉमचू ने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में पूरी आपबीती लिखी।नोट में युवक ने दावा किया कि यौन शोषण की वजह से वह HIV से संक्रमित हो गया था। अधिकारियों ने उसे 1 करोड़ रुपये देने का वादा किया, लेकिन बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया और जब उसने विरोध किया, तो उसे ज़िंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। इस बीच, दूसरे आरोपी अधिकारी ने भी आत्महत्या कर ली, जिससे मामला और सनसनीखेज हो गया। कौन हैं IAS तिलो पोटोम? गॉमचू येकर ने अपनी अंतिम चिट्ठी में क्या लिखा था? और अब तिलो पोटोम का क्या होगा?

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें