logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ज्ञानेश कुमार की IAS बेटी क्यों हुई ट्रोल?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज और मतदाताओं की तस्वीरों को निजता का उल्लंघन बताने वाले अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। जहाँ राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी, वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। ट्रोलिंग जल्द ही उनके परिवार तक पहुँच गई। बात यहाँ तक पहुँच गई कि उनकी बेटी, मेधा रूपम – जो नोएडा की नवनियुक्त ज़िला मजिस्ट्रेट हैं, को अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करना पड़ा। रिपोर्ट्स का दावा है कि ज्ञानेश कुमार का परिवार कई प्रभावशाली पदों पर है – जिसमें 28 डॉक्टर, उनके साले, और दोनों बेटियाँ और उनके पति आईएएस/प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों बेटियाँ और उनके पति एक ही बैच और एक ही कैडर से हैं, जो आईएएस प्रणाली में बेहद दुर्लभ है। ज्ञानेश कुमार और उनके परिवार के प्रभावशाली पदों से जुड़े पूरे विवाद को समझने के लिए यह वीडियो देखें।

 

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें