बिहार के चम्पारण जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक साल के बच्चे ने जहरीले सांप को काट लिया। बच्चे के काटने से सांप की मौक पर मौत हो गई। घटना को सुनकर लोग दंग रह गए। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चा बुल्किल सुरक्षित है। सांप को काटने के बाद बच्चे को कुछ नहीं हुआ। जैसे ही घर वालों को इस बात की जानकारी हुई, वे लोग तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा खतरे से बाहर है।
यह घटना मझौलिया प्रखंड स्थित मोहच्छी बनकटवा गांव की है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में 1 साल का गोविंदा अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान गोविंदा की नजर उस सांप पर पड़ी। गोविंदा ने सांप को खिलौना समझकर उठा लिया। बाद में उसे दांत से काट दिया। लोगों ने बताया कि बच्चे ने जैसे ही सांप को काटा, सांप की तुरंत मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: अगर हादसे में पूरा परिवार मर जाए तो संपत्ति किसको मिलेगी? समझिए नियम
घर वालों ने बताई सच्चाई
बच्चे की दादी मातेश्वरी ने बताया कि गोविंदा ने सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया था। पकड़ने के बाद बच्चे ने अचानक सांप को दांत से काट दिया, बच्चे के काटने से सांप की तुरंत मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे ने सांप के दो टुकड़े कर दिए थे। सांप को काटने के बाद बच्चा बेहोश हो गया था। फिर गोविंदा को उसके परिजन अस्पताल लेकर गए थे। मझौलिया PHC में प्राथमिक इलाज मिलने के बाद उसे बेतिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
मामले को लेकर बेतिया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बच्चे के शरीर में सांप के जहर का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। अब वह खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें: रूस में लापता प्लेन का मलबा मिला, किसी के बचने की गुंजाइश नहीं
डॉक्टरों ने बताय सांप की मैत का कारण
सर्प विशेषज्ञ ने कहा कि अगर सांप ने बच्चे को काटा और बच्चे को कुछ नहीं हुआ, इसका मतलब है कि या तो सांप जहरीला नहीं होगा। अगर सांप जहरीला होगा तो वह बच्चे को काट नहीं पाया होगा, इससे पहले बच्चे ने ही उसे काट लिया। उन्होंने कहा कि अगर सांप की रीढ़ की हड्डी टूट जाए तो वह तुरंत मर सकता है। इस केस में दूसरे पहलू की ज्यादा संभावना है।