logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मीटिंग में पहुंचे बंदर के लिए DM ने छोड़ दी सीट, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में डीएम (DM) की मीटिंग में लंगूर पहुंच गया था, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

A monkey reached the DM meeting in Baghpat

Photo Credit- x

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की एक मीटिंग सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। बागपत के जिलाधिकारी की एक मीटिंग के दौरान अचानक से एक लंगूर घुस गया था। उसे देखकर डीएम अस्मिता लाल घबराती नहीं हैं बल्कि लंगूर से बात करती हैं। वह लंगूर के लिए अपनी सीट छोड़कर खड़ी हो जाती हैं। लंगूर को देखकर मीटिंग में मौजूद लोग उसे मीटिंग हॉल से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

मीटिंग में घुसने वाले लंगूर का नाम मटरू है। यह मीटिंग बागपत जिले के विकास भवन में हो रही थी, जहां किसानों की समस्याओं पर बातचीत की जा रही थी। डीएम अस्मिता 2015 बैच की आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उन्हें जानवरों से लगाव है। वीडियो को देखने के बाद कई लोग डीएम अस्मिता लाल की तारीफ कर रहे है।

 

यह भी पढ़ें: दुकान खोलकर नहीं पिलाई शराब, बारातियों ने पीट-पीटकर मार डाला

 

वायरल वीडियो में क्या है खास?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि डीएम की मीटिंग में अचानक से लंगूर घुस गया था। लंगूर सीधे डीएम की सीट के नजदीक चला जाता है। इसके बाद डीएम अपनी सीट से खड़ी हो जाती हैं और उसे छूने की कोशिश करती हैं। फिर डीएम अस्मिता ने कहा, 'इधर बैठ जाओ'। उसके बाद मीटिंग में मौजूद लोग मिलकर लंगूर को मीटिंग हॉल से बाहर निकालते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है।

क्या है लोगों की राय?

इस वीडियो को देखने के बाद पूनम ने कहा, 'जानवर बहुत वफादार होते हैं, बहुत सच्चे होते हैं, बहुत ईमानदार होते हैं, इंसानों जैसे नहीं होते।'

 


वहीं दूसरे व्यक्ति मदन मोहन सोनी ने कहा, 'घर से खाना बनवाकर लाया होगा, मैडम को इतनी मेहनत करते मटरू देख नहीं पाया तो आराम से बैठकर खाना खिलाने आया होगा।'

 

यह भी पढ़ें: मुंबई के कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से दो MBA छात्रों की मौत, 5 लोग गिरफ्तार

 


वहीं तीसरे व्यक्ति अमित ने कहा, 'ऐसे डीएम को देखकर अच्छा लगा जो जानवरों से प्यार करते हैं।'

 

 


और पढ़ें