logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिना रस्सी बांधे बंजी जंपिंग के लिए 40 फीट नीचे फेंका, लड़की की मौत, 6 गिरफ्तार

ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई क्योंकि बिना सेफ्टी रोप बांधे छलांग लगाई गई थी। बंजी जंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bungee jump

Photo Credit- Social Media

ब्राजील में बंजी जंपिंग से जुड़ा एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक महिला को बिना सेफ्टी रोप बांधे छलांग लगवा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा आयोजकों की कथित लापरवाही के कारण हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

 

यह घटना ब्राजील के लाइमीरा शहर में स्थित पोंटे डो एस्केलेटो नामक पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला को करीब 40 फीट की ऊंचाई से छलांग लगवाई गई थी। मृतक महिला का नाम मारिया था, जिसकी उम्र मात्र 21 साल थी। मारिया की मौत की पुष्टि फायरफाइटर टीम ने की थी। बंजी जंपिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: गाय कर रही थी खेत की परिक्रमा, लोगों ने चमत्कार बताया, डॉक्टर ने बीमारी बता दी

 

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग मारिया को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं। इसके बाद उसे कूदने के लिए छोड़ दिया जाता है। मारिया के छलांग लगाते ही वहां मौजूद लोगों को याद आता है कि उसके साथ सेफ्टी रोप नहीं बांधी गई है। यह महसूस होते ही वहां अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें भी सुनाई देती हैं, जो चिल्लाते हुए कहते नजर आते हैं कि 'रोप नहीं बंधी है।' इसके बाद कई लोग घबराकर चिल्लाने लगते हैं।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही सैन्य पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। बचाव दल ने मारिया की तलाश की, लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: '370 रुपये की बिरयानी' पर हंगामा मचा, अब रेप पर जोक कस गए मधुर विरली

 

6 लोग हुए गिरफ्तार

इस घटना के बाद दो आरोपी मौके से फरार होकर जंगल में छिप गए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सभी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


और पढ़ें