logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CJP के समर्थन में उतरे दिग्गज, कई नाम चौकाएंगे, देखिए लिस्ट

अभीजीत दीपके का 'कॉकरोच मूवमेंट' अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसके समर्थन में बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

CJP Spokes persons

CJP के प्रवक्ता। Photo Credit: Social Media

दिल्ली में शनिवार को होने वाले बड़े प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को कई हस्तियों का समर्थन मिला है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिनेता प्रकाश राज ने सीजेपी के अभियान का साथ दिया है। इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे भी इस मांग के साथ आए हैं।

सीजेपी का यह प्रदर्शन 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा। इसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। एनईईटी-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में परीक्षा रद्द होने और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने के फैसले के बाद यह आंदोलन शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें:  'दिल्ली एयरपोर्ट पर न आएं', बुलाकर मना क्यों कर रहे कॉकरोच पार्टी के अभिजीत?

क्यों धरने पर उतर रही है कॉकरोच पार्टी?

सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर 5 जून तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो वह 6 जून को दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति और सुधारों के तरीके पर चिंता जताई। अभिनेता प्रकाश राज ने एक्स पर लिखा कि वे फिल्म शूटिंग के बावजूद 6 जून को दिल्ली आने की कोशिश करेंगे। 

आदित्य ठाकरे ने भी CJP के साथ

प्रकाश राज ने युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की और इसे सबसे प्रासंगिक कॉकरोच मूवमेंट बताया।आदित्य ठाकरे ने कहा, 'उनकी मांग क्या है? वे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहते हैं। कौन इसका विरोध करेगा? निर्मला सीतारमण कहां हैं?' उन्होंने प्रशासनिक खालीपन और मंत्रियों की जवाबदेही की कमी पर सवाल उठाया।

कौन से नाम चौंका रहे हैं?

  • आदित्य ठाकरे, शिवेना नेता
  • महुआ मोइत्रा, सासंद, टीएमसी
  • कीर्ति आजाद, सांसद, टीएमसी
  • सोमन वांगचुक
  • प्रकाश राज, अभिनेता

 

यह भी पढ़ें: 'भारतीयों को पाकिस्तानी क्यों कह रहे हैं...', किरेन रिजीजू और अभिजीत दीपके भिड़े

अमेरिका से भारत लौट रहे अभिजीत दीपके 

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत लौट रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे संविधान पर भरोसा रखते हुए प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे हैं। पहले लोगों को एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए बुलाया गया था, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से सीजेपी ने लोगों से एयरपोर्ट न आने की अपील की।

कीर्ति आजाद और महुआ मोइत्रा भी हैं साथ

तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे विपक्षी नेता भी सीजेपी का समर्थन कर चुके हैं। पानिपत के वकील सुधीर जाखड़, जो खुद को सीजेपी का अध्यक्ष बताते हैं, और किसान नेता गुरनाम सिंह चरुनी भी अब इस प्रदर्शन के साथ हैं। चरुनी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता जंतर मंतर पहुंचेंगे।इन सभी बड़े नामों के समर्थन से सीजेपी का 6 जून का दिल्ली प्रदर्शन और मजबूत होता दिख रहा है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें