कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक्स ( X ) अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर किया कि उनके वीडियो को ज्यादातर भारतीय लोग देखते हैं। इससे पहले भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट कर चौंकाने वाला दावा किया था। इस दावे के मुताबिक अभिजीत की कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट के ज्यादातर ऑडियंस पाकिस्तानी हैं। इसी दावे का तुरंत जवाब देते हुए अभिजीत ने दिखाया कि उनकी रील्स को 94 प्रतिशत भारतीय लोग देखते हैं।
किरन रिजीजू ने 23 मई के दिन अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया था। उसके कुछ ही घंटों बाद अभिजीत ने शेयर किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के रील्स को ज्यादातर भारतीय देखते हैं, न कि पाकिस्तानी। अभिजीत का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: नॉनवेज खाने जा रहा था ब्लॉगर, रास्ते में दिखाया शिव मंदिर, बवाल हो गया
क्या है विवाद?
किरेन रिजिजू ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट के जरिए कहा, 'मुझे उन पर दया आती है जो सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।' इस दावे के बाद अभिजीत ने रील्स के जरिए शेयर किया कि उनके ज्यादातर फॉलोअर्स कहां के हैं।
इसके बाद अभिजीत ने एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया, 'यह हमारे डेमोग्राफिक्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। मेरे अकाउंट हैक होने से पहले जो भी वीडियो शेयर किए गए थे, उनमें 94 प्रतिशत ऑडियंस भारत की है।' इसके बाद अभिजीत ने किरेन रिजिजू को टैग करते हुए कहा, 'आप भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कह रहे हैं?'
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गिफ्ट में जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' ही क्यों दी? असली वजह जानिए
कॉकरोच जनता पार्टी के दर्शक कौन से देश के हैं?
अभिजीत की स्क्रीन रिकॉर्डिंग के मुताबिक, उनके वीडियो को 94.1 फीसदी भारतीय लोग देखते हैं। अमेरिका के 1 फीसदी लोग वीडियो देखते हैं, साथ ही ब्रिटेन के 0.7 फीसदी लोग और कनाडा के 0.6 फीसदी लोग वीडियो देखते हैं। जानकारी के लिए बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को 22 अप्रैल से लेकर 21 मई तक 1.6 बिलियन लोगों ने देखा है।
कॉकरोच जनता पार्टी को विपक्षियों ने किया सपोर्ट
जहां बीजेपी के कुछ नेताओं का मानना है कि कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट देश में अस्थिरता फैला सकता है, वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट पर रोक लगाने का विरोध किया है।