logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन है ऋषिकेश शुक्ला, जिसने PM मोदी का नाम लेकर CJP समर्थकोंं को पीटा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषिकेश शुक्ला एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग ऋषिकेश के खिलाफ अपनी राय रख रहे हैं।

Rishikesh

ऋषिकेश शुक्ला, Photo Credit- Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुका है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे चेहरे सामने आए, जो छात्रों के विरोध प्रदर्शन को गलत बता रहे थे। सत्यम पंडित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को पीटते नजर आए थे। उनके बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषिकेश शुक्ला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह झुंड के साथ मिलकर एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं।

 

ऋषिकेश शुक्ला ने न सिर्फ युवक को पीटा, बल्कि उस दौरान का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने ऋषिकेश शुक्ला का विरोध किया। यह घटना दिल्ली के कनॉट प्लेस की बताई जा रही है, जहां ऋषिकेश शुक्ला ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर मिल्टन हाउस के पास एक युवक की पिटाई की थी।

ऋषिकेश शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हिंदुस्तान मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।'

कौन है ऋषिकेश शुक्ला?

ऋषिकेश शुक्ला खुद को हिंदूवादी नेता बताता है और सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाता है। इंस्टाग्राम पर ऋषिकेश शुक्ला के 166K फॉलोअर्स हैं। उसके बायो में 'हिंदू एक्टिविस्ट' लिखा है। अपने इंस्टाग्राम पर ऋषिकेश शुक्ला ने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह 'क्रांतिकारी जनता पार्टी' और छात्रों के खिलाफ अपने विचार साझा करते नजर आए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'परचून की दुकान पर पटवारी का पेपर...', CJP के मंच पर पुलिसकर्मी ने दिया इस्तीफा

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक मिल्टन हाउस के पास खड़ा है। उसे देखते ही ऋषिकेश शुक्ला अपने साथियों से कहते हैं, 'वीडियो बनाओ', फिर वह उस युवक की तरफ भागते नजर आते हैं। इसके बाद पीड़ित युवक को ऋषिकेश शुक्ला और उनके साथियों ने पीटा। जिसके बाद युवक ने ऋषिकेश शुक्ला से पूछा, 'मुझे क्यों मारा?' इस पर ऋषिकेश शुक्ला ने उसे वहां से जाने की सलाह दी।

 

लोगों की राय

 

इस वीडियो को देखने के बाद एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कहा, 'ऋषिकेश शुक्ला ने अपने दंगाई साथियों के साथ मिलकर मॉब लिंचिंग की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कनॉट प्लेस का है।'

 

 

दूसरे व्यक्ति विकास ने भी दिल्ली पुलिस को टैग किया और कहा, 'सच कहूं तो, मुझे बहुत कम उम्मीद है कि कोई कार्रवाई होगी। फिर भी, मैं गुजारिश कर रहा हूं, प्लीज, प्लीज इस आदमी के खिलाफ कोई कार्रवाई करें।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं बर्गर खाऊंगा, तुम जैसे...', CJP के विजेता दहिया ट्रोल क्यों हो रहे?

 

तीसरे व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस इन अपराधियों के साथ ऐसा व्यवहार करती है जैसे वे उनके अपने खास लोग हों। जब इनका सामना होता है, तो कार्रवाई बहुत कम दिखती है, जबकि सम्मान बहुत ज्यादा।'

 


और पढ़ें