logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्लास्ट से 1 मिनट पहले बुक की मेट्रो टिकट ने कैसे बचाई जान? शख्स ने सुनाई आपबीती

लाल किला के पास हुए ब्लास्ट से सिर्फ एक मिनट पहले मेट्रो की टिकट बुक की थी। मनाली के अजय सिंह ने लिंक्डइन पर उस दिन की पूरी घटना के बारे में बताया है।

red fort blast

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI/Linkedin)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कहते हैं कि जो होता है, अच्छे के लिए होता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली के कारोबारी अजय सिंह लाल किला के पास हुए ब्लास्ट से इसलिए बच सके, क्योंकि उन्होंने आखिरी समय में अपना मन बदल लिया था। सोमवार को लाल किला के पास जिस जगह ब्लास्ट हुआ, उसी जगह पर कुछ देर पहले तक अजय सिंह थे। वह घर जाने के लिए कैब करने वाले थे लेकिन उन्होंने फिर मेट्रो से जाने का फैसला लिया। ब्लास्ट से सिर्फ एक मिनट पहले ही उन्होंने मेट्रो की टिकट ली थी। 


लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर ब्लास्ट हुआ था। यह ब्लास्ट ह्युंडई i20 कार में हुआ था। ब्लास्ट के ठीक एक मिनट 6 बजकर 51 मिनट पर अजय सिंह ने मेट्रो की टिकट ली थी। 


अजय सिंह ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर उस दिन का पूरा वाकया साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले उन्होंने कभी भी घर जाने के लिए मेट्रो नहीं ली। उन्होंने कहा कि यह शायद अंतर्रात्मा की आवाज थी, या किस्मत थी या फिर कर्मा था जो चुपचाप अपना काम कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें-- घबराहट, हड़बड़ी और गलती... क्या लाल किला के पास 'अनजाने' में हुआ धमाका?

6:51 मिनट पर बुक की मेट्रो की टिकट

अजय सिंह ने लिंक्डइन पर ब्लास्ट वाले दिन हुई घटना के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा, 'कल शाम मैं चांदनी चौक में था। घर वापस जाने के लिए कैब लेने लाल किला की तरफ जा रहा था। और फिर अचानक मैंने अपना मन बदल लिया और मेट्रो लेने का फैसला किया।'


उन्होंने लिखा, 'टिकट शाम 6:51 बजे खरीदा गया था। अगर अचानक से मन नहीं बदला होता तो मैं ब्लास्ट के ठीक आस-पास होता या उसके बहुत करीब होता।'

 


अजय सिंह ने दावा करते हुए लिखा, 'अजीब बात यह है कि मैंने कभी भी घर वापस जाने के लिए मेट्रो नहीं ली। यकीन मानिए। हाथ में ढेर सारे शॉपिंग बैग होने के कारण जाहिर सी बात थी कि टैक्सी ही सबसे बेस्ट ऑप्शन थी। फिर भी किसी वजह से मैंने मेट्रो से जाने का फैसला लिया।'

 

यह भी पढ़ें-- लाल किला: ब्लास्ट से 7 घंटे पहले 12वीं के छात्र की वह पोस्ट, जो अब हो रही वायरल

'शायद यह कर्मा था'

अजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'शायद यह अंतर्रात्मा की आवाज थी। शायद यह किस्मत थी। या शायद यह कर्मा था जो बैकग्राउंड में चुपचाप अपना काम कर रहा था।'


उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी जिंदगी हमें छोटे-छोटे इशारे करती है, जो हमें उस चीज से दूर ले जाते हैं जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। आज मैं बहुत आभारी हूं, उस छोटे से फैसले के लिए, उस अनदेखी सुरक्षा के लिए और यह याद दिलाने के लिए कि हमेशा कुछ बड़ा हमारा इंतजार कर रहा है।'


अजय सिंह हिमाचल के मनाली में Merakii Hospitality के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था लेकिन वह चेन्नई में पले-बढ़े। उन्होंने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू किया। 

Related Topic:#Delhi Blast Case

और पढ़ें