logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चटाई, चप्पल, हेयरड्रायर, सब चुरा रहे थे, बाली में पकड़े गए हिंदुस्तानी टूरिस्ट

इंडोनेशिया के बाली में कुछ हिंदुस्तानी पर्यटकों पर चोरी के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर इनसे जुड़े वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

viral photo

वायरल हो गई तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

होटल में जाते हैं और निकलते वक्त, जहां जो दिखे, वहां से उठा लेने की आदत अगर आपकी है तो इसे छोड़ दीजिए। यह चोरी भी हो सकती है। आमतौर पर लोगों को लगता है होटल में जो सामान आपको इस्तेमाल करने के लिए मिला है, वह आपका ही है। ऐसा है बिलकुल नहीं। इंडोनेशिया के बाली में कुछ हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा ही हुआ है। 

बाली में होटल दाउब में कुछ लोगों ने किराए पर एक रूम लिया था। होटल से चेक आउट करके जब वे बाहर निकले तो होटल की उन चीजों को भी बैग में पैक कर लिया, जिसकी इजाजत होटल कभी देता भी नहीं है। होटल 'उबुद' के बाहर कुछ हिंदुस्तानियों को होटल स्टाफ ने रोका फिर जमकर किरकिरी हो गई।  

 

यह भी पढ़ें: इस हॉरर रेस्टोरेंट में भूत करते हैं वेटर का काम, बच्चा देखकर रोया, वायरल वीडियो

बाली में हुआ क्या? 

बाली में एक लग्जरी रिसॉर्ट में चार भारतीय पर्यटकों की वजह से बवाल मच गया। 19 अप्रैल 2026 को उबुद के अस्वारा रिसॉर्ट में चार पर्यटक, 16 अप्रैल को रिसॉर्ट में ठहरे थे। चेकआउट के समय स्टाफ ने देखा कि उनके कमरों से कई चीजें गायब हैं। 

जब स्टाफ ने चेक किया तो पर्यटकों के बैग में से बाथ टॉवल, पूल टॉवल, किमोनो रोब, हेयर ड्रायर, डोरमैट, टीवी रिमोट का बॉक्स और खाने के बर्तन निकले। इतना ही नहीं, एक डोरमैट भी उन्होंने पैक कर लिया था। स्टाफ ने चेकआउट रोका और सामान वापस लिया। 

होटल के बाहर खूब मचा हंगामा

होटल के बाहर स्टाफ और भारतीय पर्यटकों के बीच खूब हंगामा हुआ लेकिन बाद में पुलिस ने सब सुलझा लिया। पर्यटकों ने सारी चीजें वापस कर दीं। होटल ने उन पर कोई केस नहीं किया और उन्हें जाने दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जताई। 

यह भी पढ़ें: 'मेरे पापा को कैमरे में दिखाओ', अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या कहा कि लोग लट्टू हो गए?

लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ऐसी हरकतें भारतीय पर्यटकों के लिए शर्मनाक हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विदेश घूमने का पैसा तो है लेकिन चम्मच और तौलिए खरीदने का नहीं?'

एक शख्स ने कहा, 'कुछ हजार रुपये की चीजों के लिए हमारी इज्जत खराब कर दी। कई लोगों ने कहा कि ऐसे व्यवहार की वजह से विदेशों में भारतीय पर्यटकों की छवि खराब होती है।'

एक शख्स ने लिखा, 'ऐसी हरकतें देश की छवि खराब करती हैं। ऐसे लोगों के विदेश जाने पर ही बैन लगना चाहिए। पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए।'

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें