logo

ट्रेंडिंग:

झगड़े के बाद बोनट पर बैठ गया था शख्स, ड्राइवर ने दौड़ा दी कार, अब पुलिस ने पकड़ा

बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी कार दौड़ाई तो उसके बोनट पर एक और आदमी लटका हुआ था। अब कार ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

viral video news of bengaluru

सुरेश ने जमकर दौड़ाई थी कार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार की दोपहर एक हैरान करने वाली घटना हुई थी। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि एक शख्स अपनी SUV कार को तेजी से दौड़ा रहा है और एक दूसरा शख्स कार के बोनट पर लटका हुआ। वीडियो वायरल हुआ तो मामले की जांच हुई और अब सामने आया है कि इन दोनों लोगों का झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दूसरा शख्स कार के बोनट पर बैठ गया था और कार सवार ने उसी वक्त कार दौड़ा दी। अब कार दौड़ाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है और उसका नाम सुरेश है और उम्र 52 साल है। मामला ओल्ड एयरपोर्ट रोड का है। घटना के वक्त सुरेश की पत्नी भी कार के अंदर बैठी थीं और कार उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड है। अब बेंगलुरु ईस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर विक्रम आम्प्टे ने बताया है कि सुरेश को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सुरेश की कार को सीज कर लिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'अंखिया निकाल लेब', आस्था सिंह के बाद अब राजेश सिंह का वीडियो हुआ वायरल

झगड़े के बाद दौड़ा दी कार

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक टेंपो से सुरेश की कार की टक्कर हो गई थी। दोपहर के 12:45 बजे पहले तो सुरेश और टेंपो ड्राइवर नानजुंडा का झगड़ा हुआ। गुस्से में नानजुंडा सुरेश की कार के बोनट पर चढ़ गए। इससे तिलमिलाए सुरेश ने अपनी कार स्टार्ट कर दी और तेज रफ्तार में दौड़ा दी। बगल से गुजर रहे किसी शख्स ने इस घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वहीं से इसका वीडियो वायरल हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे पुत्तर दा खून है...', थाने में धरने पर क्यों बैठ गए मूसेवाला के माता-पिता?

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि नानजुंडा मदद के लिए चिल्ला रहे हैं लेकिन सुरेश अपनी कार भगाते जा रहे हैं। घटना के बाद जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच के बाद हालासुरु पुलिस ने आरोपी सुरेश को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि सुरेश पहले भी इस तरह की ड्राइविंग करके विवादों में आ चुके हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap