logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रील बनाने वाले जर्मन कंटेट क्रिएटर्स को बेंगलुरु पुलिस ने क्यों पकड़ा?

बेंगलुरु पुलिस ने दो जर्मन कंटेट क्रिएटर को पकड़ लिया था। ये दोनों सड़क पर रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है।

Younes Zarou

यूनुस जारू, Photo Credit: Younes Zarou

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पुलिस ने दो मशहूर जर्मन इंफ्लुएंसर को हिरासत में ले लिया। ये दोनों कंटेट क्रिएट करके लोगों का मनोरंजन करते थे। नोएल रॉबिन्सन भारत की सड़कों पर नाच कर लोगों का मनोरंजन करते थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। बेंगलुरु पुलिस ने नोएल रॉबिन्सन को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वह केरल मुंडू पहनकर नाच रहे थे और उन्हें देखने भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। हालांकि, उनके पास इस तरह के किसी भी कार्यक्रम के लिए कोई परमिशन नहीं थी। नोएल रॉबिन्सन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी। 

 
बुधवार को एक वीडियो शेयर कर उन्होंने पुलिस हिरासत की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें 15 मिनट के लिए हिरासत में ले लिया था और छोड़ने से पहले उन पर जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा, 'यह पहली बार था जब मुझे पुलिस थाने ले जाया गया। मैं बहुत डर गया था और शायद वह मुझे जेल में भी डाल देते लेकिन अब सब कुछ ठीक है। मैं सुरक्षित हूं।' उन्होंने लिखा कि वह भारत से प्यार करते हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- बारिश में गाड़ी खराब होने का दावा करके नगर निगम से मांग लिया मुआवजा

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?

नोएल रॉबिन्सन ने अपनी वीडियो में बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें इसलिए हिरासत में ले लिया था क्योंकि उन्होंने बिना परमिशन के सड़क पर कई लोगों को इकट्ठा कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन पर 2 डॉलर यानी लगभग 175 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। 


बता दें कि नोएल रॉबिन्सन उनकी डांस वीडियो के लिए मशहूर हैं। सड़कों पर नाचते हुए उनकी वीडियो को लोग पसंद करते हैं। इसी साल मुंबई में एक पुलिस वाले के साथ डांस करते हुए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

यूनुस जारू को भी हिरासत में लिया

एक और जर्मन कंटेट क्रिएटर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनपर भी कुछ इसी तरह के आरोप हैं। बेंगलुरु पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बताया था कि वह बेंगलुरु की चर्च स्ट्रीट पर आ रहे हैं।

 

उन्होंने बेंगलुरु में चर्च स्ट्रीट पर आने की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'चर्च स्ट्रीट हम आ रहे हैं।' उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और उनसे मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

यह भी पढ़ें-- 13 साल में McDonald's पर बदल गए दीपेंद्र हुड्डा के बोल, देखें वीडियो

 

यूनुस जारू के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि उनके फैंस काफी संख्या में इकट्ठा हुए थे। पुलिस उनको हिरासत में ले लेती है और अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले जाती है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए पहले पुलिस और प्रशासन की परमिशन जरूरी है।

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें