logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु में कैब बुक की थी, ऑफिस का टीम लीड ही कैब ड्राइवर निकला

बेंगलुरु में एक महिला के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। महिला ने कैब बुक की थी जिसके ड्राइवर को देखकर वह हैरान रह गई। पढ़िए कि वह ड़्राइवर को देखकर हैरान क्यों हुई।

representational image

सांकेतिक तस्वीर, photo credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने अपने साथ हुई एक हैरान कर देने वाली घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला ने कहीं जाने के लिए एक कैब बुक की थी। जब महिला कैब के अंदर बैठी तो ड्राइवर को देखकर वह हैरान रह गई क्योंकि कैब का ड्राइवर उसकी कंपनी में उसका टीम लीड है। टीम लीड ड्राइविंग को पार्ट टाइम काम के रूप में करता है ताकि वह बोर न हो। महिला की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

महिला ने किसी से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया। इसमें वह किसी को अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटना के बारे में बता रही हैं। महिला ने इस पोस्ट को 'पीक बेंगलुरु मूवमेंट' कैप्शन के साथ पोस्ट किया। इसमें महिला किसी को बता रहीं हैं कि आज उनके साथ एक हास्यास्पद घटना हुई। महिला ने लिखा, 'मैंने एक कैब बुक की थी और जो व्यक्ति मुझे लेने आया वह मेरे ऑफिस में टीम लीड है। उसने मुझे बताया कि वह यह काम मजे के लिए और बोरियत दूर करने के लिए करता है।'

 

यह भी पढ़ें-- पंचकूला: एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में की खुदकुशी

 

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा


महिला ने इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया। इस पोस्ट को कई लोगों ने देखा और कुछ ने इसे मनोरंजन के रूप में देखा तो कुछ को जिज्ञासा हुई कि वह आदमी कैब क्यों चलाता था। सोशल मीडिया पर सभी लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग इसे बेंगलुरु के व्यावसायिक वातावरण की विशिष्ट पहचान बता रहे हैं तो कुछ इस घटना पर संदेह कर रहे हैं। 

 

एक व्यक्ति ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैं अमेरिका में काम करता था तो एक बड़ी MNC के CEO ने बताया कि वे बिना किसी रोक-टोक के एक होटल में वेटर के रूप में काम करते हैं और उस समय हम काफी हैरान हुए थे। यहां भारत में यह एक बड़ी बात है। अगर यह घटना सच है, तो वह व्यक्ति जीवन में बहुत कुछ हासिल करेगा क्योंकि वह कड़ी मेहनत करता है। शुभकामनाएं।'

 

लोग बता रहे फेक


इस पोस्ट पर कई लोग लिख रहे हैं कि यह सिर्फ लाइक पाने के लिए की गई पोस्ट है इसमें सच्चाई नहीं है। एक व्यक्ति ने लिखा, ' पहली बात यह है कि आपने यह नहीं बताया कि आप किस कंपनी में काम कर रही हैं। आपकी प्रोफाइल में MBBS लिखा है। तो आप सिर्फ लाइक्स पाने के लिए फर्जी मैसेज शेयर कर रहे हैं? दूसरी बात व्हाइट बोर्ड नंबर को टैक्सी के तौर पर अनुमति नहीं है। इसलिए उसके लिए आपको Uber से पिक करना असंभव है।'

 

यह भी पढ़ें: हरियाणाः CET परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से होगा आवेदन

 

एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'नहीं, यह नकली लगता है, जब तक कि उसकी टीम सेल्स में काम नहीं करती।' एक महिला ने लिखा, 'ओह, तो कुछ लोगों के पास इतना टाइम होता है वे ऊब जाते हैं और उनके पास बैंगलोर के ट्रैफिक में गाड़ी चलाने के लिए पर्याप्त समय होता है।' हालांकि अधिकतर लोग इस घटना को फेक बता रहे हैं। कुछ लोग यह जानना चाह रहे हैं कि यह कैसे संभव है।

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें